कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर 92 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुबह-सुबह भवानीपुर क्षेत्र का दौरा किया और मतदान से पहले हालात का जायजा लिया। वहीं विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी अपने घर से निकलकर मंदिर में पूजा करने के बाद मतदान क्षेत्र की ओर रवाना हुए। भवानीपुर सीट पर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
बीजेपी के लोग मनमानी कर रहे, वोटर की तरह सभी जाऊंगी
ममता बनर्जी वोट देने को रवाना हो गई हैं। ममता भवानीपुर में वोट डालेंगी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पूरा दिन निरीक्षण करूंगी। बीजेपी कुछ नए लोगों यहां लेकर जो अपनी मनमानी कर रह है। मैं एक वोटर की तरह सभी जगह जाउंगी. मैंने सुबह फिरहाद हाकिम से मुलाकात भी की है।
पूर्व बर्धमान में EVM में खराबी
पूर्व बर्धमान के कटवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 95 पर EVM में खराबी आ गई है. मतदाता सुबह से ही कतार में खड़े हैं। वे नाराज़ हैं, क्योंकि मतदान शुरू होने से पहले ही EVM मशीन खराब हो गई।
‘सोनार बांग्ला’ के लिए रिकॉर्ड मतदान करें- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बंगाल को भय सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए दूसरे और अंतिम चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से अपील करता हूँ कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षा देने का माध्यम बनेगा। बंगाल के युवाओं के सपनों को सिर्फ एक ऐसी सरकार ही पूरा कर सकती है, जिसके पास विकास का विजन भी हो और घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करने की संकल्प शक्ति भी हो. ‘सोनार बांग्ला’ के लिए रिकॉर्ड मतदान करें।
छपरा के बूथ नंबर 53 पर BJP एजेंट का फूटा सिर
बंगाल के छपरा के बूथ नंबर 53 पर भाजपा के एक एजेंट का सिर फोड़ा गया है। इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया गया है।
श्यामपुकुर में बूथ संख्या 140 और 143 पर हंगामा
श्यामपुकुर में बूथ संख्या 140 और 143 पर हंगामे की खबर है।आरोप है कि BJP के एक एजेंट को अपनी सीट पर बैठने से रोका गया। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस पर धमकियां देने का भी आरोप है. उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती मौके पर पहुंचीं और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि एजेंट अपनी सीटों पर बैठ जाएं फिर भी, उनके इस हस्तक्षेप के बावजूद कथित तौर पर धमकियां अभी भी जारी हैं।