Home » देश » अंडमान सागर में मौत का तांडवः रोहिंग्या-बांग्लादेशियों से भरी नौका डूबी,, सभी लापता, रोजगार के झांसे में गई 250 जिंदगियां

अंडमान सागर में मौत का तांडवः रोहिंग्या-बांग्लादेशियों से भरी नौका डूबी,, सभी लापता, रोजगार के झांसे में गई 250 जिंदगियां

डेस्क। हाल ही में अंडमान सागर में मलेशिया जा रही एक नाव पलटने से कम से कम 250 लोग लापता हो गए हैं, जिनमें रोहिंग्या शरणार्थी और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों ने बताया. . .

डेस्क। हाल ही में अंडमान सागर में मलेशिया जा रही एक नाव पलटने से कम से कम 250 लोग लापता हो गए हैं, जिनमें रोहिंग्या शरणार्थी और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों ने बताया कि इस घटना के बाद किसी खोज अभियान की स्थिति बुधवार तक स्पष्ट नहीं हो सकी और न ही यह पता है कि नौका कब डूबी। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में कहा कि यह नाव टेकनाफ से रवाना हुई थी, जो बांग्लादेश के दक्षिणी जिले कॉक्स बाजार में स्थित है और इसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे जो मलेशिया जा रहे थे।
एजेंसियों के अनुसार, अधिक भीड़, तेज हवाओं और उफनते समुद्र के कारण नाव का नियंत्रण बिगड़ गया और वह डूब गई। यूएनएचसीआर और आईओएम ने कहा कि यह घटना रोहिंग्या लोगों के लंबे समय से चले आ रहे विस्थापन और स्थायी समाधान के अभाव को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि म्यांमा के रखाइन प्रांत में जारी हिंसा के कारण रोहिंग्या शरणार्थियों की देश में सुरक्षित वापसी अनिश्चित बनी हुई है।
साथ ही शरणार्थी शिविरों में सीमित मानवीय सहायता, शिक्षा और रोजगार तक सीमित पहुंच उन्हें जोखिम भरी समुद्री यात्राएं करने के लिए मजबूर कर रही है, जो अक्सर बेहतर वेतन और अवसरों के झूठे वादों पर आधारित होती हैं। यूएनएचसीआर और आईओएम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए जीवन रक्षक सहायता सुनिश्चित करने हेतु वित्तीय सहयोग और एकजुटता को मजबूत किया जाए। बांग्लादेश ने म्यांमा से आए 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों को शरण दे रखी है।

समुद्र में कैसे डूबी नाव

UNHCR और IOM ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि यह ट्रॉलर बांग्लादेश के Cox’s Bazar जिले के दक्षिणी क्षेत्र Teknaf से मलेशिया के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था। एजेंसियों ने बताया कि ज्यादा भीड़, तेज हवाएं और खराब समुद्री परिस्थितियों के कारण नाव का नियंत्रण खो गया और वह डूब गई. UNHCR और IOM ने कहा कि यह घटना रोहिंग्या लोगों के लंबे समय से चल रहे विस्थापन और स्थायी समाधान की कमी को दर्शाती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम